माकड़ी में साइबर जागरूकता को लेकर ओपन माइक कार्यक्रम, कलाकारों और छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत थाना माकड़ी पुलिस द्वारा दुर्गा मंच माकड़ी में साइबर जागरूकता थीम पर ‘ओपन माइक’ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, नाटक, कविता, भाषण एवं वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों के माध्यम से साइबर अपराध से बचाव का संदेश दिया। कस्तूरबा आश्रम माकड़ी, हायर सेकेंडरी स्कूल माकड़ी, हायर सेकेंडरी स्कूल हीरापुर, सरस्वती शिशु मंदिर माकड़ी एवं प्राथमिक शाला मिरमिंडा के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]इस दौरान पुलिस द्वारा ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, फर्जी लॉटरी, नौकरी लगाने, लोन दिलाने और ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने जैसे साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी दी गई। लोगों को ओटीपी साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और संदिग्ध ऐप डाउनलोड नहीं करने की समझाइश दी गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ‘मैं साइबर जागरूक हूं’ और ‘मैं साइबर क्राइम से मुक्त हूं’ का संकल्प लेते हुए साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। साइबर जागरूकता रथ के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं माकड़ी क्षेत्र के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का भी सम्मान किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
