कोंडागांव जिला अध्यक्ष वसीम कच्छी का ईद संदेश – भाईचारा और अमन का पैगाम

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोंडागांव के जिला अध्यक्ष वसीम कच्छी ने ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर जिले के सभी नागरिकों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार हमें इंसानियत, मोहब्बत और एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने की सीख देता है। रमज़ान के पूरे महीने की गई इबादत, सब्र और त्याग का यह इनाम है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारा फैलाता है।
उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि सभी रोज़ेदारों की इबादत कबूल हो और इस मुकद्दस मौके पर हर घर में खुशियां, बरकत और सुकून नसीब हो। साथ ही पूरे देश में शांति, सद्भाव और तरक्की कायम रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वसीम कच्छी ने कहा कि ईद का असली संदेश जरूरतमंदों की मदद करना, आपसी रिश्तों को मजबूत बनाना और समाज में एकता को बढ़ावा देना है।
अंत में उन्होंने कोंडागांव जिले के सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद दी।






