गांजे के पौधे मिलने के मामले में कोण्डागांव पुलिस का स्पष्टीकरण, 14 अक्टूबर को ही दर्ज हुआ था अपराध
कोण्डागांव। सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार पत्रों में माजीसा राइस मिल के सामने गांजे के पौधे मिलने के मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठे सवालों पर कोण्डागांव पुलिस ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है।
पुलिस के अनुसार, गांजे के पौधे मिलने के मामले में 14 अक्टूबर 2026 को ही मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की थी। इस मामले में थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 20(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने गांजे के पौधे को विधिवत जब्त किए जाने की भी जानकारी दी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]पुलिस के मुताबिक, गांजे के पौधे संबंधित भवन की बाउंड्री वॉल के बाहर स्थित भूमि पर पाए गए थे। भूमि के स्वामित्व और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट करने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है। फिलहाल मामला विवेचनाधीन है और प्राप्त जानकारी एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कोण्डागांव पुलिस ने पुलिस की निष्क्रियता एवं प्रशासनिक संरक्षण से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अपराध पंजीबद्ध करने की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की गई थी।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा किसी भी अवैध गतिविधि को संरक्षण नहीं दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, जानबूझकर झूठी या भ्रामक जानकारी प्रसारित किए जाने पर कानून के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
