
अरहम मेमन और अल्हाज रज़ा — रोजा, पढ़ाई और क्रिकेट में नन्ही उम्र की बड़ी मिसाल
केशकाल। जिला कोंडागांव के केशकाल क्षेत्र से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां दो छोटे बच्चे अपनी कम उम्र में ही अनुशासन, मेहनत और हौसले की मिसाल पेश कर रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
13 वर्षीय अरहम मेमन (कक्षा 7वीं) और 11 वर्षीय अल्हाज रज़ा (कक्षा 5वीं) दोनों Griddip English Medium School में पढ़ाई करते हैं। दोनों सगे भाई हैं और बचपन से ही एक-दूसरे के साथ गहरा भाईचारा और दोस्ती का रिश्ता निभा रहे हैं।
दोनों बच्चे पिछले 3 वर्षों से लगातार पूरे रोजे रख रहे हैं और पूरी लगन के साथ अपनी दिनचर्या निभा रहे हैं। स्कूल जाने के साथ-साथ वे क्रिकेट खेलना भी जारी रखते हैं। तेज धूप, प्यास और भूख के बावजूद मैदान में उनका उत्साह और जोश देखने लायक होता है।
परिजनों के अनुसार, अरहम मेमन के पिता हामिद मेमन और अल्हाज रज़ा के पिता मोहम्मद शाहिद मेमन ने बताया कि दोनों बच्चे मेहनती हैं और हर काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
खास बात यह है कि दोनों भाई देश में शांति, सौहार्द और सुकून के लिए दुआ करते हैं। साथ ही, अपनी मेहनत और अच्छे व्यवहार से वे अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं और अपने स्कूल का भी नाम गर्व से ऊंचा कर रहे हैं।
नन्ही उम्र में दोनों भाइयों की यह लगन और संतुलन समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है।






