केशकाल NH-30 पर ट्रैक्टर से स्टंटबाजी, जानलेवा बन रही लापरवाही
केशकाल/ जिला कोंडागांव।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]केशकाल क्षेत्र से गुजरने वाले NH-30 पर लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक चालक द्वारा चलते हुए ट्रैक्टर से नीचे उतरकर स्टाइल दिखाने जैसी खतरनाक हरकत की जा रही है, जो न केवल स्वयं चालक बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी अत्यंत जोखिमपूर्ण साबित हो सकती है।
यह घटना ऐसे मार्ग पर सामने आई है जहां केशकाल घाट में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लगातार यातायात दबाव के बीच इस प्रकार की स्टंटबाजी और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। वहीं ठेकेदार के कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर भी स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर केशकाल पुलिस स्टाफ एक बाइक चालक को समझाइश देने में व्यस्त था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने स्टंट करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जैसे ही चालक की नजर पुलिस की मौजूदगी पर पड़ी, वह तुरंत वापस ट्रैक्टर पर चढ़कर बैठ गया, जिससे उसकी हरकत साफ तौर पर लापरवाही और नियमों की अनदेखी को दर्शाती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाए और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या ठोस कार्रवाई करता है।
