BIG BREAKING NEWS जिला प्रशासन ने कोण्डागांव, केशकाल चक्रवाती तूफान का अलर्ट: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, केशकाल के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) केशकाल एवं तहसीलदार ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की केशकाल जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ़
केशकाल जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर को सुकमा एवं दंतेवाड़ा तथा 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केशकाल के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं तहसीलदार केशकाल के मार्गदर्शन में आवश्यक तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। तहसीलदार ने क्षेत्र के सभी कोटवारों को गांव-गांव मुनादी कर ग्रामीणों को मौसम की स्थिति और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते लोगों को सतर्क किया जा सके।
जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने और मौसम संबंधी चेतावनियों की लगातार निगरानी करने को कहा गया है। राजस्व, पुलिस, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]इसके साथ ही निचले इलाकों, जलभराव वाले क्षेत्रों और बाढ़ की आशंका वाले स्थानों की पहचान कर आवश्यक राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। SDRF, होमगार्ड और अन्य बचाव दलों को जरूरी उपकरणों के साथ तैयार रखने तथा जलाशयों एवं बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान बरतें सावधानी
केशकाल के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) केशकाल
एवं तहसीलदार ने ग्रामीणों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। तेज हवाओं और बारिश के दौरान कच्चे मकानों तथा जर्जर भवनों में रहने से बचें। आंधी-तूफान के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और बिजली के तारों से दूर रहें तथा अनावश्यक यात्रा न करें।
प्रशासन ने नदी, नालों, तालाबों और बांधों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। उफनते नालों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। निचले इलाकों एवं जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों या निर्धारित राहत शिविरों में पहुंचें।
आपात स्थिति के लिए जरूरी सामान रखें तैयार
प्रशासन ने ग्रामीणों से घरों में पीने का साफ पानी, सूखा राशन, जरूरी दवाइयां, टॉर्च और मोमबत्ती जैसी आवश्यक वस्तुएं पहले से रखने की अपील की है। मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
आपात स्थिति में इस नंबर पर दें सूचना
केशकाल तहसील प्रशासन के अनुसार किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, जलभराव या दुर्घटना की सूचना तत्काल ग्राम सरपंच, सचिव, कोटवार अथवा तहसील नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 7848296300 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन की प्राथमिकता संभावित प्राकृतिक आपदा के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जनहानि को रोकना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की अपील: सावधान रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
