केशकाल में भाजपा को मिली मजबूती, 50 से अधिक लोगों ने थामा पार्टी का दामन
विधायक नीलकंठ टेकाम की मौजूदगी में उरंदाबेड़ा, कोलंगा और खुटपदर के लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
केशकाल, 25 अक्टूबर 2026। केशकाल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिली है। रविवार को विधायक कार्यालय केशकाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उरंदाबेड़ा, कोलंगा एवं खुटपदर के 50 से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का तिलक-चंदन लगाकर और भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। नवप्रवेशियों ने भाजपा की रीति-नीति और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने की बात कही।
इस अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
नवप्रवेशियों ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने और लंबे समय से लंबित मांगों पर काम होने से वे प्रभावित हैं। इसी विश्वास के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने संगठन के साथ मिलकर कार्य करने और क्षेत्र के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश मेहता, जिला मंत्री हेमचंद देवांगन, केशकाल मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी, नवदीप सोनी, केशकाल ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष गोपेंद्र मरकाम एवं परमेश्वर सेठिया सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने नवप्रवेशियों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
