बड़ेडोंगर में हल्बा-हल्बी समाज की तीनों महासभाओं का महासंगम, जिला स्तरीय युवा प्रभाग का हुआ गठन
एकता, अखंडता और सामाजिक समन्वय को मजबूत करने पर बनी सहमति, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
बड़ेडोंगर। हल्बा-हल्बी समाज की एकजुटता को नई मजबूती देने के उद्देश्य से बड़ेडोंगर मुख्यालय स्थित हल्बा सामाजिक भवन में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज की 18 गढ़, 32 गढ़ एवं 36 गढ़ महासभाओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान तीनों महासभाओं के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सामाजिक एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता और आपसी सहयोग में निहित होती है। समाज के विकास, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सभी महासभाओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
जिला स्तरीय युवा प्रभाग का गठन
बैठक का प्रमुख निर्णय तीनों महासभाओं के संयुक्त प्रयास से जिला स्तरीय युवा प्रभाग का गठन रहा। इसमें युवाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]नवगठित युवा प्रभाग में केशरचंद पुजारी (18 गढ़) को अध्यक्ष, टिकन नाईक (32 गढ़) को उपाध्यक्ष, डीकेश भूआर्य (36 गढ़) को सचिव, बिजेंद्र कुदराम (18 गढ़) को कोषाध्यक्ष तथा अशोक चनाप (32 गढ़) को सह-कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
वहीं, सलाहकार के रूप में लोकेश कुंवर (32 गढ़) एवं बीरेंद्र बघेल (18 गढ़) को जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में खिलेश गागड़ा (18 गढ़), बरातू शांडिल्य (18 गढ़) एवं संजू बेलसरिया (18 गढ़) को मनोनीत किया गया।
सामान्य प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई
बैठक में सामान्य प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया। इसमें सखाराम समरथ (32 गढ़) को अध्यक्ष, शिवकुमार पात्र (18 गढ़) को उपाध्यक्ष तथा अगरचंद नाग (32 गढ़) को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नवगठित युवा प्रभाग और सामान्य प्रकोष्ठ समाज की गतिविधियों को गति देने, युवाओं को जोड़ने तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
तीनों महासभाओं के पदाधिकारी एवं समाजजन रहे उपस्थित
संयुक्त बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र चनाप, 18 गढ़ महासभा अध्यक्ष लतेलराम नाईक, अखिल भारतीय हल्बा समाज के कोण्डागांव जिलाध्यक्ष शिवकुमार पात्र, सियाराम चनाप, लुभा सिंह नाग, एल.एन. नाग, लक्ष्मी नारायण बेलसरिया, विद्या सागर नायक, रामसिंह प्रधान, अगरचंद नाग, ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर की सरपंच चंद्रबती पुजारी, मोहन सिंह कंवर, भाजपा युवा मोर्चा केशकाल के मंत्री बीरेंद्र बघेल, बलधर भोयर, मुकुंद देहारी, टिकेंद्र नाईक, बिजेंद्र कुदराम, महेंद्र प्रधान, गुरमीत बेलसरिया, तिजऊ बघेल, उपसरपंच सुरेश समरथ, मेंघराज पात्र, अमरनाथ राना, सखाराम समरथ, केशव समरथ, नकुल नायक, नंदकुमार प्रधान, मदन कोलियारा, लोकेश कुंवर, तुलेश्वर नाग, डीकेश भूआर्य, योगेश पात्र, केशरचंद पुजारी, मंगलेश मुर्रा, धनेश्वर प्रधान, भरत घरत, ओमप्रकाश नाईक, धनंजय नाग, देवेंद्र माहला, लेखशेखर नाग, गौतम चुरगिया, खिलेश गागड़ा, बरातू शांडिल्य, टेश्वर बघेल, प्रेमसिंह देहारी, भारत पुजारी, मोतीलाल भोयर, हरीश समरथ, नुकेश पात्र एवं अंजिक्का पात्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के महिला-पुरुषों और युवाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तीनों महासभाओं के बीच समन्वय स्थापित करना, सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना तथा संगठन को मजबूत बनाकर समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करना रहा।
