सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर केशकाल पुलिस ने आयोजित की रंगोली, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता
केशकाल, 22 जुलाई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर थाना केशकाल पुलिस द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केशकाल में रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी केशकाल श्री अरुण नेताम के मार्गदर्शन में किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगोली, चित्रकला एवं निबंध के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, राज किशोर राठी, जनपद सदस्य हिडमो कुंजाम, राजकुमारी, पार्षद भूपेश चंद्राकर, पत्रकार कृष्णदत्त उपाध्याय, विद्यालय के प्राचार्य राकेश विश्वकर्मा सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और रचनात्मक सोच विकसित करने वाला बताया।
इस अवसर पर एसडीओपी अरुण नेताम, थाना प्रभारी विकास बघेल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। थाना प्रभारी विकास बघेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]प्रतियोगिता के समापन पर निबंध प्रतियोगिता में शालिनी निर्मलकर, चित्रकला में प्रतिज्ञा मंडावी तथा रंगोली प्रतियोगिता में नादिया एवं मालती को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
केशकाल पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए जनजागरूकता और व्यक्तित्व विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज और पुलिस के बीच विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता को और मजबूत बनाया जा सके।
