ब्रेकिंग न्यूज| केशकाल
अधिकारियों की अनदेखी से बच्चों की जान जोखिम में! जर्जर स्कूल भवन और अधूरा निर्माण बना हादसे का कारण
केशकाल/ओड़कापारा। विकासखंड केशकाल के ओड़कापारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। वर्ष 1973 में निर्मित स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दीवारों में गहरी दरारें हैं, प्लास्टर उखड़ रहा है और भवन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी स्थिति से अवगत होने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]इतना ही नहीं, विद्यालय परिसर में लंबे समय से अधूरा निर्माण कार्य भी पड़ा हुआ है। इसी अधूरे भवन के आसपास और भीतर बच्चे रोज खेलते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक न तो जर्जर भवन की मरम्मत हुई और न ही अधूरे निर्माण को सुरक्षित किया गया।
ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षा विभाग की यह उदासीनता सीधे तौर पर बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। यदि समय रहते जर्जर भवन की मरम्मत, अधूरे निर्माण को सुरक्षित करने और बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की होगी।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या बच्चों की सुरक्षा के लिए समय रहते ठोस कदम उठाए जाएंगे?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
