NH-30 पर फिर बड़ी लापरवाही, बड़ा हादसा टला — उसी स्थान पर वाहन फंसा
केशकाल, 17 जुलाई 2026। नगर के सबसे व्यस्त क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के किनारे खुदाई के बाद जिस स्थान को लापरवाहीपूर्वक केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था, उसी स्थान पर शुक्रवार को एक वाहन फंस गया। चालक ने सूझबूझ और संतुलन बनाए रखते हुए वाहन को संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
बताया जा रहा है कि कार्यदायी एजेंसी ने खुदाई के बाद सड़क की समुचित मरम्मत किए बिना केवल मिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया। मौके पर न पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई, न चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए। यह स्थान पोस्ट ऑफिस, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पंचायत कार्यालय और मुख्य सब्जी बाजार के पास स्थित है, जहां हर समय भारी यातायात रहता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार लापरवाही सामने आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और कार्यदायी एजेंसी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नागरिकों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही बरतने वाली एजेंसी एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा सड़क को तत्काल सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका न रहे।
अब देखना होगा कि प्रशासन आम लोगों की सुरक्षा को लेकर कब तक ठोस कार्रवाई करता है और लापरवाही करने वाली कार्यदायी एजेंसी पर कब सख्त कार्रवाई होती है।
