केशकाल के ग्रामीण बच्चों का अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण, विशाखापटनम के लिए रवाना
केशकाल/कोंडागांव, 29 मार्च 2026।
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार केशकाल क्षेत्र के 10 चयनित बच्चों को अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु Visakhapatnam (आंध्रप्रदेश) के लिए रवाना किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कलेक्टर परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कलेक्टर Nupur Rashi Panna ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष Narpati Patel, उपाध्यक्ष Jasketu Usendi, डीएमसी ईमल बघेल एवं एपीसी श्रीनिवास नायडू भी उपस्थित रहे।
शैक्षणिक भ्रमण दल का नेतृत्व नोडल अधिकारी बलराम नाग (BRC केशकाल) कर रहे हैं, वहीं मार्गदर्शन हेतु श्री रामसिंह नेताम (CAC तोडासी) एवं श्री व्यास नारायण साहू (CAC सिंगनपुर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस पहल के माध्यम से ग्रामीण अंचल के बच्चों को राज्य से बाहर के प्रमुख शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिससे वे नए अनुभव प्राप्त कर अपने ज्ञान का विस्तार कर सकें।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह पहल निश्चित रूप से उनके शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।






