
चलित थाना शिविर से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, साइबर जागरूकता पर जोर
कोण्डागांव।अनंतपुर
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]जिले के थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामों में पुलिस प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के समाधान हेतु एक सराहनीय पहल की गई। दिनांक 19 मार्च 2026 को ग्राम बड़े सांहगा में “चलित थाना” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। थाना प्रभारी श्री गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में इस शिविर को सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, यातायात नियम, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल अपराध, अभिव्यक्ति ऐप तथा नवीन कानूनों के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा मिलने वाली मुआवजा एवं राहत राशि की प्रक्रियाओं को भी समझाया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष माकड़ी ब्लॉक श्रीमती जुगबती पोयम, जनपद उपाध्यक्ष श्री बैसाखु कोर्राम, ग्राम सरपंच कपूर चंद बघेल, उपसरपंच, पंचगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस पहल को ग्रामीणों ने काफी सराहा और इसे जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
