कोण्डागांव पुलिस को बड़ी सफलता: 9 एमएम पिस्टल और 30 किलो विस्फोटक समेत नक्सल सामग्री बरामद
आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर नक्सल सेल, DRG/बस्तर फाइटर्स और BDS की संयुक्त कार्रवाई
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
कोण्डागांव, 6 सितंबर 2025। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कोण्डागांव पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मर्दापाल क्षेत्र में आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग और डी-माइनिंग की कार्रवाई करते हुए 9 एमएम पिस्टल, करीब 30 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री सहित भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डम्प की गई सामग्री बरामद की है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]पुलिस के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री बद्री नारायण मीणा एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत 5 सितंबर 2025 को आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर नक्सल सेल, DRG/बस्तर फाइटर्स एवं BDS की संयुक्त टीम थाना मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम कोरमेल, पुसपाल मोखामारी जंगल और आसपास के जंगल-पहाड़ी इलाकों में रवाना हुई।
जंगल में घेराबंदी कर की गई सर्चिंग
अभियान के दौरान ग्राम पुसपाल मोखामारी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा के साथ डी-माइनिंग एवं सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद हुई।
बरामद सामग्री में 01 नग 9 एमएम पिस्टल, 160 नग जिलेटिन, इलेक्ट्रिक एवं नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 06 वॉकी-टॉकी सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री शामिल है।
पुलिस के अनुसार, बरामद 10 किलोग्राम वजन वाले टिफिन आईईडी को सुरक्षा के दृष्टिगत BDS टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
ये सामग्री हुई बरामद
03 नग टिफिन बम — कुल वजन करीब 10 किलोग्राम
160 नग जिलेटिन — करीब 20 किलोग्राम
01 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
19 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
01 नग 9 एमएम पिस्टल
06 वॉकी-टॉकी, एंटीना, चार्जर एवं हैंडफोन
40 नग कमर्शियल डेटोनेटर
04 बंडल इलेक्ट्रिक वायर
01 मीटर सेफ्टी फ्यूज
करीब 05 मीटर कारडेक्स वायर
01 लोहे का पाइप
करीब 05 किलोग्राम हरे रंग की पॉलीथिन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरामदगी से नक्सलियों द्वारा जंगल क्षेत्र में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखने की साजिश का खुलासा हुआ है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्चिंग और नक्सल उन्मूलन अभियान जारी है।
कोण्डागांव पुलिस ने कहा है कि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नक्सल गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
