151 गुम मोबाइल बरामद, 35 लाख रुपये की संपत्ति लौटाई, मालिकों के चेहरे खिले
कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और सीमावर्ती राज्यों से ट्रेस किए गए मोबाइल
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]कोण्डागांव, 6 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, IPS के निर्देशन में कोण्डागांव पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस की तकनीकी टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 151 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए तकनीकी माध्यमों से उनकी लोकेशन और उपयोग किए जाने वाले स्थानों की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान कई मोबाइल फोन छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के अलावा सीमावर्ती राज्यों में भी उपयोग किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद संबंधित स्थानों पर समन्वय स्थापित कर पुलिस टीम ने मोबाइल फोन बरामद किए।
पुलिस ने वास्तविक मालिकों को लौटाए मोबाइल
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]बरामद किए गए मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, IPS द्वारा उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। नागरिकों ने कोण्डागांव पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया।
साइबर ठगी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया जागरूक
मोबाइल वितरण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा ने उपस्थित नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि OTP, UPI PIN, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा फर्जी KYC अपडेट, बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कस्टमर केयर, डिजिटल अरेस्ट सहित ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों से सावधान रहने की अपील की।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें और नजदीकी पुलिस थाना को भी सूचना दें।
कोण्डागांव पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही मोबाइल का IMEI नंबर और खरीदी का बिल सुरक्षित रखें, ताकि मोबाइल को ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिल सके।
कोण्डागांव पुलिस के इस विशेष अभियान से लोगों में यह संदेश गया है कि मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। पुलिस की तकनीकी टीम उपलब्ध जानकारी के आधार पर मोबाइल को ट्रेस करने का लगातार प्रयास करती है।
कोण्डागांव पुलिस — हमेशा आपके साथ, आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प।
