BIG BREAKING NEWS बस्तर अंचल न्यूज़
खबर का असर! केशकाल में आधे घंटे के भीतर शुरू हुई पानी की आपूर्ति, वार्डवासियों ने पार्षद सोहेल रजा और बस्तर अंचल न्यूज़ का जताया आभार
केशकाल, कोण्डागांव | 18 अक्टूबर 2026
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]केशकाल। नगर पंचायत केशकाल में पानी की किल्लत को लेकर बस्तर अंचल न्यूज़ द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने के करीब आधे घंटे के भीतर संबंधित वार्ड में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। इससे पिछले करीब चार दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों को राहत मिली है।
इस मुद्दे को पार्षद सोहेल रजा ने प्रमुखता से उठाते हुए नगर पंचायत प्रशासन से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और प्रभावित नागरिकों को पानी के बिल में राहत देने की मांग की थी।
आधे घंटे में पानी शुरू, लोगों को मिली राहत
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]वार्ड में पानी की आपूर्ति शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वार्डवासियों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए पार्षद सोहेल रजा और बस्तर अंचल न्यूज़ का आभार व्यक्त किया।
अब पानी के बिल में राहत का इंतजार
पानी की आपूर्ति शुरू होने से फिलहाल लोगों को राहत मिली है, लेकिन पानी के बिल में राहत मिलेगी या नहीं, यह अभी देखना बाकी है। पार्षद सोहेल रजा ने मांग की है कि जलापूर्ति प्रभावित रहने की स्थिति को देखते हुए पानी के बिल की वसूली पर भी उचित निर्णय लिया जाए।
बस्तर अंचल न्यूज़ | केशकाल, जिला कोण्डागांव
