*शिव मंदिर परिवार की नवरात्र साधना के 20 वर्ष पूरे*
*मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु*
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
केशकाल:- नगर के शिव मंदिर में नवरात्र पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शिवमंदिर परिवार द्वारा पिछले 20 वर्षों से प्रत्येक नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर नौ दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन का 20वां वर्ष है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिनके दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। सुबह से ही पूजा-अर्चना और आरती का सिलसिला शुरू हो जाता है। भक्त मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना करते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]बता दें कि नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक शिवमंदिर परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, शाम होते ही मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलता है। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं, युवतियां और बच्चे भक्ति गीतों की धुन पर गरबा कर मां दुर्गा की आराधना करते हैं। आयोजन को और भी आकर्षक बनाने के लिए बालिकाओं और महिलाओं के लिए गरबा प्रतियोगिताओं के साथ बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। इन गतिविधियों में बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। मंदिर परिसर में सजी मां दुर्गा की प्रतिमाएं और भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।
*दो दशक से परंपरा निभा रहा शिव मंदिर परिवार-*
उल्लेखनीय है कि शिव मंदिर परिवार द्वारा लगातार 20 वर्षों से नवरात्र के अवसर पर इस धार्मिक आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। नौ दिनों तक पूजा-पाठ, आरती, भंडारा प्रसादी और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक साथ जुड़ने का अवसर मिलता है। बच्चों के खेल, बालिकाओं व महिलाओं की गरबा प्रतियोगिताएं और सामूहिक भक्ति आयोजन को केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर सामाजिक मेल-मिलाप का माध्यम भी बना रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी हुई है। मां दुर्गा के जयकारों, भक्ति गीतों और गरबा की उमंग के बीच केशकाल का शिव मंदिर आस्था, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का केंद्र बना हुआ है।
