केशकाल घाट में फिर लगा लंबा जाम, ओवरटेकिंग और लापरवाही बनी वजह
केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित केशकाल घाट में एक बार फिर लंबा जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। घाट में छोटी कारों द्वारा जल्दबाजी में ओवरटेकिंग करने और लापरवाही बरतने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित होने की बात सामने आ रही है।
जाम के चलते यात्री बसों, ट्रकों और अन्य बड़ी गाड़ियों के पहिए थम गए। वहीं छोटी गाड़ियों को भी घाट से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुईं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]केशकाल घाट में लगातार जाम की स्थिति बनने से वाहन चालकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। जाम की सूचना मिलने के बाद केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने में जुट गई।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि घाट में जल्दबाजी में ओवरटेकिंग करने से अक्सर यातायात बाधित होता है। ऐसे में वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और घाट में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की जा रही है।
