*राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा का परचम*
*देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड*
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
*कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को मिली राष्ट्रीय पहचान*
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]कोंडागांव:- कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (आईपीएस) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कोंडागांव और छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ाया है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद द्वारा आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट” से सम्मानित किया गया है।
आपको बता दें कि विगत 6 अप्रैल से 15 मई 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में देशभर के अधिकारियों का मूल्यांकन कक्षा में सहभागिता, केस स्टडी, अनुशासन, व्यवहार तथा एमसीक्यू परीक्षा के आधार पर किया गया। इन सभी मानकों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एसपी पंकज चंद्रा ने देशभर के शीर्ष पांच अधिकारियों में स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस और विशेष रूप से कोंडागांव जिले के लिए भी गर्व का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान बताती है कि एसपी पंकज चंद्रा की कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और रणनीतिक सोच को देश के सर्वोच्च पुलिस प्रशिक्षण संस्थान ने भी सराहा है।
एसपी पंकज चंद्रा ने अपने प्रेजेंटेशन में कोंडागांव जिले की पहचान मानी जाने वाली केशकाल घाटी के ट्रैफिक प्रबंधन को विषय बनाया। उन्होंने बढ़ते यातायात दबाव , दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं दूरदर्शी ट्रैफिक मैनेजमेंट की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। जिसकी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने सराहना की।
उल्लेखनीय है कि कोंडागांव जिले में पदस्थापना के दौरान एसपी पंकज चंद्रा ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई, सामुदायिक पुलिसिंग और जनविश्वास बढ़ाने जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी योजनाबद्ध कार्यप्रणाली, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम को साथ लेकर चलने की शैली ने जिले की पुलिसिंग को नई दिशा दी है।
एसपी पंकज चंद्रा की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर कोंडागांव पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल है। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और प्रभावी कार्यशैली में जिले की पुलिस आगे भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करती रहेगी।
