खबर का असर | बस्तर अंचल न्यूज़
बस्तर अंचल न्यूज़ की खबर का हुआ असर, NH-30 किनारे खुले गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा गया
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]केशकाल। बस्तर अंचल न्यूज़ द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के किनारे व्यस्त क्षेत्र में खुली खुदाई और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर प्रकाशित खबर के बाद संबंधित एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए खुले गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया।
पोस्ट ऑफिस, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पंचायत कार्यालय और मुख्य सब्जी बाजार के पास खुदाई के बाद गहरे गड्ढे खुले पड़े थे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।
खबर प्रकाशित होने के बाद गड्ढों को भरने का कार्य कराया गया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में ऐसे कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाएगा, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
