कोहकामेटा में शाला प्रवेश उत्सव, 57 बच्चों ने लिया प्रवेश
केशकाल। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही विकासखंड के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कोहकामेटा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली और छठवीं के नवप्रवेशी बच्चों का आरती कर स्वागत किया गया तथा उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया।
कार्यक्रम में कुल 57 बच्चों ने प्रवेश लिया। इस अवसर पर बीआरसी केशकाल बलराम नाग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को पाठ्य सामग्री, कॉपी, पेन एवं ड्रेस वितरित की तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करने के निर्देश दिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, पालक एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अभिभावकों ने भी बच्चों को अपने हाथों से ड्रेस एवं चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि केशकाल विकासखंड के 190 प्राथमिक शालाएं, 96 माध्यमिक शालाएं, 7 हाई स्कूल एवं 14 हायर सेकेंडरी स्कूल नए शिक्षा सत्र के साथ संचालित हो गए हैं। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का संदेश दिया गया।
