*हाई स्कूल हात्मा में हर्षोल्लास के साथ हुआ नए शिक्षा सत्र का आगाज*
हात्मा | शिक्षा के नए सत्र के शुभारंभ के साथ ही आज दिनांक 16 जून 2026 को हाई स्कूल हात्मा में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।
विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]समारोह की सबसे खास बात यह रही कि विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल की। नन्हे-मुन्ने और नए विद्यार्थियों के हाथों की छाप (Handprint) ड्राइंग शीट पर ली गई, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने भविष्य के लक्ष्यों को अंकित किया। इन ‘लक्ष्य कार्ड्स’ को विद्यालय में सहेज कर रखा गया है, ताकि यह बच्चों को निरंतर अपने सपने की याद दिलाते रहें।
शिक्षा के प्रति संकल्पित हुए बच्चे
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई, अनुशासन और निरंतर प्रयास का महत्व समझाया। इस दौरान बच्चों ने भी शिक्षा के प्रति पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ पढ़ाई करने का सामूहिक संकल्प लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]*व्याख्याता संदीप सेन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन बढ़ता है और वे पढ़ाई के प्रति अधिक जागरूक और उत्साहित होते हैं।* विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
