BIG BREAKING NEWS
केशकाल अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नशे में डॉक्टर का बवाल, मरीजों से अभद्रता और पत्रकारों से हाथापाई की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर शैलेंद्र भोयर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर पर ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मरीज के परिजनों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे पत्रकारों के साथ भी डॉक्टर ने कैमरे के सामने हाथापाई करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस अस्पताल पहुंची और संबंधित डॉक्टर को थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की।
मरीज के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, बीएमओ डॉ. डी.के. बिसेन ने मामले को गंभीर बताते हुए विभागीय जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।






