मूसलाधार बारिश से केशकाल में जलभराव, मुख्य सड़क की दुकानों और घरों में घुसा पानी

केशकाल:- शनिवार को हुई तेज़ आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने पूरे केशकाल नगर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। महज़ कुछ देर की बारिश में ही शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकानों और घरों में तक पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के नवीनीकरण कार्य के बाद भी पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी है। सड़क और नालियों के किनारे डाली गई मुरूम बारिश के पानी के साथ बहकर नालियों में जमा हो गई, जिससे कई नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल गया और धीरे-धीरे दुकानों व घरों के भीतर तक पहुंच गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दुकानदारों का कहना है कि बारिश के कारण उनका सामान भी प्रभावित हुआ है। वहीं कई परिवारों को घरों में घुसे पानी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के मुख्य मार्गों पर घंटों तक पानी भरा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच आवाजाही करनी पड़ी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले मानसून में हालात और भी भयावह हो सकते हैं। वहीं केशकाल घाट में भी पानी निकासी की समस्या बनी हुई है, जिससे भविष्य में सड़क खराब होने की आशंका जताई जा रही है।






