केशकाल। नगर पंचायत केशकाल अंतर्गत सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]कार्यक्रम में अपर कलेक्टर, केशकाल एसडीएम, नगर पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं राजस्व विभाग, फॉरेस्ट विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविर में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली, नल कनेक्शन सहित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद भूपेश चंद्राकर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने जरूरी दस्तावेजों को सही एवं अपडेट रखें। यदि किसी योजना, आवेदन प्रक्रिया या दस्तावेज संबंधी जानकारी समझ में नहीं आती है तो नागरिक जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
