ग्राम सभाओं में जनगणना को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
कोंडागांव | 24 अप्रैल 2026
राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जनगणना 2027 के संबंध में जागरूक करते हुए इसकी प्रक्रिया और महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]ग्राम सभाओं के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनगणना एवं स्व-गणना की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि यह कार्य देश के समग्र विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर विभिन्न शासकीय योजनाओं का निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन किया जाता है।
बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकान गणना का कार्य करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
इसके साथ ही स्व-गणना की सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इसकी अवधि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने मकान एवं परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]ग्राम सभाओं में “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत जल संरक्षण के उपायों पर भी चर्चा की गई। साथ ही “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इन ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
