केशकाल में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी लकी सिंह गिरफ्तार
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई, पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़कर भेजा जेल
केशकाल/कोंडागांव, 29 मार्च 2026।
केशकाल थाना क्षेत्र में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को मोबाइल के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि एक घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और घायल युवती से पूछताछ की।
पीड़िता ने बताया कि उसकी पहले आरोपी लकी सिंह से बातचीत होती थी, लेकिन परिजनों के मना करने पर उसने बातचीत बंद कर दी थी। घटना के दिन वह गांधी मार्ट से काम कर लौट रही थी। रात करीब 9:30 बजे मुर्गी दुकान के पास आरोपी अचानक सामने आ गया और “बात नहीं करती हो, जान से मार दूंगा” कहते हुए चाकू से सीने पर हमला कर दिया।
हमले के दौरान बचाव करने पर युवती के बाएं हाथ और जांघ पर भी चोट आई। फिलहाल पीड़िता का उपचार जारी है।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक Pankaj Chandra के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी Arun Kumar Netam के मार्गदर्शन में थाना केशकाल एवं साइबर टीम द्वारा लगातार प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी लकी सिंह उर्फ उरवानुष भेलवा (निवासी सोरिद डिपोपारा, जिला धमतरी) से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद 29 मार्च को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक गुलाब टंडन, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश मरकाम, आरक्षक कमलेश कंवर, दीपक ध्रुव, रामेश्वर देहारी तथा साइबर टीम के प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय सहित अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।






