युवा नेतृत्व को मिला नया आयाम: हेमंत नेताम भाजपा में शामिल
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]बोरगांव क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता के जुड़ने से क्षेत्रीय राजनीति में हलचल, युवाओं को मजबूत नेतृत्व की उम्मीद
केशकाल/कोंडागांव, 29 मार्च।
बोरगांव क्षेत्र के ऊर्जावान एवं सक्रिय युवा नेता हेमंत मरकाम ने Bharatiya Janata Party की विचारधारा एवं जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके इस कदम को क्षेत्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]केशकाल स्थित विधायक निवास में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक Neelkanth Tekam की उपस्थिति में, नगर पंचायत अध्यक्ष Prashant Patra के नेतृत्व में हेमंत नेताम ने भाजपा का गमछा पहनकर विधिवत पार्टी में प्रवेश किया।
हेमंत नेताम के भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र में युवाओं के बीच उत्साह का माहौल है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और युवाओं को एक सक्रिय एवं प्रभावी नेतृत्व प्राप्त होगा।
उल्लेखनीय है कि हेमंत नेताम पूर्व में जनपद सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं तथा क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ और सक्रियता के लिए उन्हें जाना जाता है। सामाजिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी भागीदारी भी लगातार रही है।
