BIG BREAKING NEWS
NH-30 केशकाल घाटी के 5वें और 10वें मोड़ पर जाम, वाहन खराब होने से यातायात प्रभावित
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित केशकाल घाटी में एक बार फिर जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। घाटी के 5वें मोड़ पर वाहन खराब होने के कारण जाम लग गया है। वहीं, 10वें मोड़ पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
आज दिनभर घाटी में वाहनों की बढ़ती आवाजाही और छोटे वाहन चालकों द्वारा ओवरटेकिंग किए जाने के कारण रुक-रुककर जाम लग रहा है। इसके चलते वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर केशकाल पुलिस की टीम मौजूद है और यातायात व्यवस्था बहाल करने का प्रयास जारी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
