पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर 15 बेरोजगारों से 25-30 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
फरसगांव/कोंडागांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर एवं जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को फरसगांव एवं कोतवाली कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने करीब 15 पीड़ितों से लगभग 25 से 30 लाख रुपये की ठगी की है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुघ्न टंडन (48 वर्ष), निवासी मस्तूरी, जिला बिलासपुर, हाल देवरीखुर्द बिलासपुर तथा बुध सिंह मरकाम (42 वर्ष), निवासी भर्रीपारा, थाना फरसगांव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, पीड़ितों के दस्तावेजों की फाइल, डायरी एवं रजिस्टर जब्त किए हैं।
तीन महीने से तलाश में जुटी थी पुलिस
पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब तीन महीने से लगातार पतासाजी की जा रही थी। पीड़ितों के बैंक खातों, दस्तावेजों तथा आरोपियों के बैंक खातों में हुए लेन-देन का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]इसके बाद एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय एवं एसडीओपी कोंडागांव रुपेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश देकर एक आरोपी को देवरीखुर्द, तोरवा बिलासपुर तथा दूसरे आरोपी को भर्रीपारा, फरसगांव से गिरफ्तार किया।
नौकरी लगाने का झांसा देकर लेते थे एडवांस रकम
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बेरोजगार युवाओं को पुलिस विभाग में अपने ऊंचे अधिकारियों से पहचान होने की बात बताकर बस्तर फाइटर एवं जिला बल में नौकरी लगाने का झांसा देते थे। आरोपियों द्वारा पीड़ितों से आधार कार्ड, अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज लिए जाते थे।
नौकरी लगने के बाद बाकी रकम देने की बात कहते हुए आरोपियों द्वारा पहले एडवांस राशि ली जाती थी। रकम लेने के बाद आरोपी फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार इसी तरीके से फरसगांव, कोतवाली कोंडागांव सहित अन्य क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया।
चार मामलों में जांच जारी
मामले में थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 49/2024, धारा 420, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 98/2026 एवं 99/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस तथा थाना कोतवाली कोंडागांव में अपराध क्रमांक 275/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों एवं ठगी की रकम से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चन्द्रा (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय और एसडीओपी कोंडागांव रुपेश कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई में थाना फरसगांव प्रभारी निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल सहित पुलिस टीम एवं जिला साइबर सेल कोंडागांव तथा थाना कोतवाली कोंडागांव की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
