दिनांक 20.03.2026
जिला कोंडागांव,थाना फरसगांव
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
*#फरसगांव पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत गुम युवती को किया आंध्र प्रदेश से दस्तयाब*
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]*#गुम युवती अपने नाना नानी के घर से बिना बताए हुई थी लापता*
*#गुम युवती को रिपोर्ट दिनांक के एक सप्ताह के अंदर किया गया बरामद*
*# गुम युवती को परिजन अपने बीच पाकर फरसगांव पुलिस को दिए धन्यवाद*
*विवरण* थाना फरसगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटे ठेमली निवासी युवती दीपिका मरकाम पिता श्यामलाल मरकाम उम्र 21 वर्ष अपने नाना नानी के यहां ग्राम भंडारवंडी में रहकर पढ़ाई कर रही थी जो कि वर्ष 2025 में घर में बिना बताए गांव के अन्य सहेलियों के साथ काम करने आंध्र प्रदेश गई थी जो आज दिनांक तक वापस नहीं आने से वहां आसपास पता तलाश बाद गुम इंसान के पिता ने अपने पुत्री के गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज करवाया था। प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर फरसगांव पुलिस मामले में गुम इंसान क्रमांक 07/2026 दिनांक 07.03.2026 को कायम कर गुम युवती के पतासाजी में जुट गई थी।
*कार्यवाही* मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय एसडीओपी फरसगांव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास के हमराह गुम इंसान की पतासाजी की जा रही थी। गुम इंसान के पतासाजी दौरान कॉल डिटेल के आधार पर गुम युवती का लोकेशन आंध्र प्रदेश जिला कडपा के पोरूमामिल्ला क्षेत्र में मिलने थाना फरसगांव से उप निरीक्षक नवल कोडोपी के नेतृत्व में टीम गठित कर परिजनों के साथ आंध्र प्रदेश कडपा जिला रवाना किया गया था जहां आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर पता तलाश कर गुम युवती दीपिका मरकाम को दिनांक 15.03.26 को आंध्र प्रदेश जिला कडपा पोरूमामिल्ला से दस्तयाब कर थाना फरसगांव लेकर आए । बाद गुम इंसान दीपिका मरकाम को दिनांक 19.03 2026 को परिजनों को सुपुर्द कर किया गया।
*प्रमुख योगदान*
निरीक्षक- चंद्रशेखर श्रीवास थाना प्रभारी फरसगांव, उपनिरीक्षक- नवल कोडोपी, आरक्षक-सदेश सोरी,महिला आर.-लक्ष्मी मरकाम की प्रमुख भूमिका रही ।
