गांधी जयंती पर EMRS बेडमा में स्काउट-गाइड ने चलाया स्वच्छता अभियान, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
केशकाल:- महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) बेडमा, केशकाल में स्काउट एवं गाइड दल द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
कार्यक्रम की शुरुआत “स्वच्छ भारत–सुंदर भारत” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में श्रमदान एवं स्वच्छता कार्य से हुई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक साफ-सफाई में सहभागिता की। इसके बाद स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। इसके पश्चात महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। स्काउट एवं गाइड दल ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]कार्यक्रम में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं गांधीजी के जीवन-दर्शन से परिचित कराने के उद्देश्य से गांधी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली के माध्यम से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स एवं NESTS के लोगो को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर स्काउट मास्टर नगेन्द्र जाखड़, गाइड कैप्टेन मोनिका देवी, रोशन मीना, प्रियतम कुमार गौतम, सीमा सलाम, रितिका एवं ओमकुमारी सहित शिक्षक एवं स्काउट-गाइड दल के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सेवा, अनुशासन, सत्य, अहिंसा एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
