विश्व रेबीज दिवस पर केशकाल में विशेष शिविर, 39 पालतू पशुओं का हुआ टीकाकरण
केशकाल। विश्व रेबीज दिवस 2026 के अवसर पर पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सालय केशकाल में विशेष जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. सुरेंद्र कुमार नाग के निर्देश एवं वेटनरी असिस्टेंट सर्जन डॉ. कस्तुरी प्रधान के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 39 पालतू पशुओं को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाया गया। इनमें 32 कुत्ते और 7 बिल्लियां शामिल रहीं। वहीं 25 कुत्तों को कृमिनाशक दवा भी दी गई।
शिविर के दौरान पशुपालकों को रेबीज से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए पालतू कुत्ते-बिल्लियों का समय पर टीकाकरण कराने, उन्हें संक्रमित एवं आवारा पशुओं से दूर रखने तथा पशुओं के व्यवहार में असामान्य बदलाव दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]पशु सखियों और छात्राओं को भी दी गई जानकारी
इसी क्रम में मंगल भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीन दिवसीय पशु सखी आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्णदत्त उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को रेबीज संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
काटने पर 15 मिनट तक धोएं घाव
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]वेटनरी असिस्टेंट सर्जन डॉ. कस्तुरी प्रधान ने बताया कि किसी संदिग्ध या अज्ञात पशु के काटने अथवा खरोंचने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से करीब 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए। घाव पर मिर्च, तेल, मिट्टी या अन्य घरेलू पदार्थ नहीं लगाना चाहिए और बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
शिविर के सफल आयोजन में पशु विभाग की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
