कोंडागांव में पहली बार सिकल सेल सामाजिक कल्याण शिविर
46 हितग्राहियों के बने दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, अब जिले में ही मिलेगी जांच और प्रमाण-पत्र की सुविधा
कोंडागांव। जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से जोड़ने के लिए सिकल सेल सामाजिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 46 हितग्राहियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में यूनिसेफ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के तकनीकी सहयोग से हितग्राहियों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
अब तक सिकल सेल से संबंधित जांच और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए हितग्राहियों को कांकेर या जगदलपुर जाना पड़ता था। जिले में एचपीएलसी जांच सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक जांच की सुविधा मिलने लगी है, जिससे समय और यात्रा खर्च की बचत होगी।
जिले में जिन सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों का अभी तक दिव्यांगता प्रमाण-पत्र नहीं बना है, वे मेडिकल बोर्ड के माध्यम से प्रमाण-पत्र बनवा सकते हैं। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
