फरसगांव में साइबर जागरूकता को लेकर ओपन माइक सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां
फरसगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेश को साइबर अपराध से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फरसगांव पुलिस द्वारा 16 सितंबर को जनपद स्कूल मैदान में साइबर जागरूकता थीम पर ओपन माइक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]कार्यक्रम में जिला पुलिस बल कोंडागांव के कला प्रेमी जवानों के साथ स्थानीय कलाकारों एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान नृत्य, गायन, नाटक, कविता, भाषण और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन, एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान एकलव्य विद्यालय चिचाड़ी एवं कोरगांव, कन्या हाई स्कूल फरसगांव, सरस्वती शिशु मंदिर फरसगांव सहित स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचने का संदेश दिया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]ऑनलाइन ठगी के तरीकों की दी जानकारी
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को इनाम जीतने, लॉटरी, बिना ब्याज के लोन, नौकरी लगाने, ट्रेडिंग में पैसा डबल करने सहित विभिन्न तरीकों से होने वाली ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, म्यूल सिम और बैंक अकाउंट से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को सचेत किया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपना OTP किसी के साथ साझा न करें, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें और अनजान वीडियो कॉल को रिसीव करने से बचें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत करने तथा किसी भी साइबर समस्या या शंका की स्थिति में नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की जानकारी दी गई।
साइबर जागरूकता की ली शपथ
कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों और दर्शकों ने QR कोड स्कैन कर साइबर जागरूकता सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके अलावा उपस्थित लोगों ने “मैं साइबर जागरूक हूं” और “मैं साइबर क्राइम से मुक्त हूं” का संकल्प लेते हुए साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक रहने की शपथ ली।
कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा, एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी केशकाल अरुण नेताम, डीएसपी मुख्यालय स्निग्धा सलामे, थाना प्रभारी फरसगांव चंद्रशेखर श्रीवास, थाना प्रभारी बड़े डोंगर राजकुमार सोरी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम में पुलिस के साथ मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और फरसगांव सहित आसपास के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने मनोरंजन के साथ साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया।
