केशकाल पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन मुस्कान-तलाश के तहत 3 गुमशुदा बालिकाएं सकुशल बरामद
केशकाल/कोंडागांव | 25 अप्रैल 2026
जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश के तहत केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल 3 गुमशुदा बालिकाओं को अलग-अलग राज्यों से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]जानकारी के अनुसार, प्रार्थियों द्वारा थाना केशकाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्रियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। इस पर पुलिस ने दिनांक 08.03.2026, 04.04.2026 एवं 20.04.2026 को गुम इंसान कायम करते हुए, अपहरण की आशंका के चलते अपराध क्रमांक 49/2026, 59/2026 एवं 72/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देश पर तत्काल विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्र एवं एसडीओपी केशकाल अरुण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में 3 अलग-अलग पुलिस टीमों को तलाश के लिए रवाना किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने:
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]एक बालिका को बालोद जिले के पुरूर बस स्टैंड से,
दूसरी बालिका को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के ग्राम घिवारी से,
तथा तीसरी बालिका को तेलंगाना के हैदराबाद स्थित अन्नाराम एयरफोर्स अकादमी के पास से बरामद किया।
बरामद बालिकाओं से पूछताछ एवं न्यायालय में कथन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। इसके बाद पुलिस ने सभी बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया।
अपनी बेटियों को सकुशल पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने पुलिस की तत्परता व मेहनत की जमकर सराहना की।
इस पूरी कार्रवाई में इन अधिकारियों/कर्मचारियों की रही अहम भूमिका: उप निरीक्षक प्रेमनाथ बघेल, सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, विनय बघेल, महिला प्रधान आरक्षक विमला मंडावी, माधुरी रावटे, महिला आरक्षक अहिल्या यादव, सोनल यादव, आरक्षक गिरजू मरकाम, अमित मंडावी तथा साइबर सेल कोंडागांव के आरक्षक जितेंद्र मरकाम एवं बीजू यादव।
केशकाल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।
