केशकाल में डाडा कप का हुआ भव्य समापन, 42 रनों से जीतकर टीम अल्टिमेट चैलेंजर्स बनी विजेता….
केशकाल:- केशकाल नगर के सुरडोंगर प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित 5 अप्रैल से शुरू हुए रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता “डाडा कप सीजन -1” का 15 अप्रैल बुधवार की रात धूमधाम से समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया, जिसमें केशकाल नगर पंचायत अंतर्गत निवासरत खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर नगरवासियों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मैच में अल्टीमेट चैपियंस की टीम ने टीम गौलाचंद को हराकर 66,666 रुपए की इनाम राशि और ट्रॉफी अपने नाम किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
जोहार किसान और गौलाचंद के बीच हुआ रोमांचल सेमीफाइनल-
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोहार किसान 11 को हराकर गौलाचंद की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अल्टिमेट चैलेंजर्स के कप्तान फैज़ रज़ा के नेतृत्व में टीम ने 12 ओवर में 114 रन बनाए और गोलाचंद की टीम को 115 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौलाचंद की टीम, जिसकी कप्तानी वसीम मेमन कर रहे थे, 72 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह अल्टिमेट चैलेंजर्स ने 42 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
फैज़ रज़ा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
विजेता टीम अल्टिमेट चैलेंजर्स को आयोजन समिति एवं अतिथियों के द्वारा 66,666 रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता टीम गोलाचंद को 44,444 रुपये एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अल्टिमेट चैलेंजर्स के कप्तान फैज़ रज़ा को दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य था समाज मे भाईचारा और प्रेम बढ़ाना-
आयोजन समिति के सदस्य अख्तर मेमन और वसीम मेमन ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वर्गीय डाडाभाई की स्मृति में आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य नगर के युवाओं में भाईचारा और सौहार्द बढ़ाना तथा खेल के माध्यम से मनोरंजन प्रदान करना था। आयोजन को सफल बनाने में केशकाल नगर के प्रबुद्धजनों और नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा। समिति ने सभी खिलाड़ियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रतियोगिता शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत मे नगर के प्रतिष्ठित जन अमीन मेमन, भूपेश चंद्राकर, रफीक मेमन, अनीस मेमन एवं टीआई विकास बघेल के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
