निर्दलीय अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी भाजपा में शामिल, विधायक-पूर्व विधायक की मौजूदगी में ली सदस्यता
केशकाल/कोंडागांव | 06 अप्रैल 2026
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]केशकाल नगर पंचायत के निर्दलीय अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। विधायक नीलकंठ टेकाम एवं पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम ने उन्हें गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।
बिहारी लाल शोरी ने निर्दलीय चुनाव जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद अपनी अलग पहचान बनाई थी। ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होना केशकाल विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
विधायक निवास कार्यालय केशकाल में आयोजित कार्यक्रम में बिहारी लाल शोरी ने भाजपा की रीति-नीति और विचारधारा में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधायक नीलकंठ टेकाम के कार्यों को देखकर, जनता के हित में काम करने की सोच और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली से वे प्रभावित हुए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, जिला महामंत्री विजय पोया, मंत्री रामेश्वर उसेंडी, उपाध्यक्ष आकाश मेहता, तरुण शाना, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वसीम कच्छी, मंडल अध्यक्ष मनिष राठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह कदम स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे सकता है और आने वाले समय में इसका असर नगर पंचायत की कार्यशैली व राजनीतिक गतिविधियों पर देखने को मिल सकता है।
