केशकाल में “पैगामे रज़ा” कॉन्फ्रेंस 4 अप्रैल को, उलेमा होंगे शामिल
केशकाल/कोंडागांव | 04 अप्रैल 2026
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
केशकाल में अहले सुन्नत व जमात अंजुमन इस्लामिया के तत्वावधान में “पैगामे रज़ा” कॉन्फ्रेंस का आयोजन 4 अप्रैल को बाद नमाज़-ए-इशा किया जाएगा। यह कार्यक्रम जामा मस्जिद ग्राउंड, केशकाल में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।
यह आयोजन सालाना फातेहा जौजा हाजी मुहम्मद इकबाल साहब रज़वी के मौके पर रखा गया है, जिसमें मशहूर उलेमा-ए-किराम और मशहूर तकरीर करने वाले शख्सियतें शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम में खास तौर पर बरेली शरीफ से तशरीफ ला रहे हज़रत अल्लामा मुफ्ती सलमान रज़ा खान साहब किब्ला सज्जादा नशीन खानकाहे अमीने शरीअत मुख्य मेहमान होंगे। वहीं खतीब-ए-अहले सुन्नत हज़रत मौलाना मुफ्ती शहजाद आलम मिस्बाही साहब, बरेली शरीफ मुफ्ती शम्सुद्दीन साहब किबला, बहराइच शरीफ, मौलाना मोहम्मद अशरफ रजा साहब बलौदाबाजार और शायरे इस्लाम नीम रजा तहसीनी बरेली शरीफ से तसरीफ ला रहे हैं
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जेरे सदारत मौलाना कारी अबरार आलम रज़वी साहब, जेरे कयादत मुफ्ती अब्दुल मुगनी साहब
मौलाना मुफ्ती आसिफ रज़ा नईमी साहब, मौलाना हसनैन रज़ा साहब, कारी तनवीर आलम साहब सहित कई उलेमा मंच की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम की सदारत हज़रत मौलाना कारी अबरार आलम रज़वी साहब करेंगे, जबकि निजामत मौलाना अबरार साहब काकेर शरीफ के द्वारा की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए खाने का विशेष इंतजाम “मेमन जमात खाना” में किया गया है। कार्यक्रम रात 10 बजे से शुरू होगा, इसलिए सभी लोगों से समय का खास ख्याल रखने की अपील की गई है।
अंजुमन इस्लामिया, केशकाल के जेरे निगरानी आयोजित इस प्रोग्राम में आम लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर उलेमा-ए-किराम के नूरानी पैगामात से फायदा उठाने की गुजारिश की गई है।
मिनजानिब: हाजी मुहम्मद इकबाल साहब रज़वी, केशकाल
आयोजक: अंजुमन इस्लामिया, केशकाल






