
केशकाल पशु चिकित्सालय पर उठे सवाल, ग्राम सिधवाड़ में तड़पती रही गाय और पेट में फंसा बछड़ा
केशकाल/कोंडागांव:
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]केशकाल क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। ग्राम सिधवाड़ के हितग्राही शुकनाथ ने आरोप लगाया है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी गाय दर्द से तड़पती रही और उसके पेट में फंसा बछड़ा भी खतरे में है।
जानकारी के अनुसार, सुबह जब हितग्राही पशु चिकित्सालय पहुंचे तो वहां कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। मजबूरी में हितग्राही स्वयं डॉक्टर का पता करते हुए उनके घर तक पहुंचे और उन्हें वहां से लेकर आए।
इसके बाद डॉक्टर ताज पत्रे
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]को सिधवाड़ लाया गया, जहां उन्होंने करीब 4 घंटे तक डिलीवरी कराने की कोशिश की, लेकिन बछड़े को बाहर नहीं निकाल पाए। गाय के पेट में बछड़ा फंसा हुआ है और उसके पैर बाहर दिखाई दे रहे हैं, जिससे गाय लगातार दर्द से तड़प रही है।
दोपहर करीब 2 बजे डॉक्टर यह कहकर चले गए कि वे केशकाल जाकर स्टाफ लेकर आएंगे, लेकिन इसके बाद न तो कोई स्टाफ मौके पर पहुंचा और न ही समय पर इलाज मिल सका।
इस दौरान गाय और उसके पेट में फंसा बछड़ा लगातार तड़पते रहे।
ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
