अटल डिजिटल केंद्रों से 2.78 लाख ट्रांजेक्शन, 84.23 करोड़ का लेनदेन
कोंडागांव, 21 मार्च 2026।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से संचालित अटल डिजिटल केंद्र ग्रामीणों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित इन केंद्रों के माध्यम से अब लोगों को बैंकिंग एवं शासकीय सेवाएं उनके घर के पास ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे शहर जाने की आवश्यकता कम हो गई है और समय व खर्च दोनों की बचत हो रही है।
अटल डिजिटल केंद्रों के जरिए ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं, बिजली बिल जमा, डीटीएच रिचार्ज, महतारी वंदन योजना की राशि आहरण, श्रम कार्ड से संबंधित सेवाएं, डिजी-पे के माध्यम से शासकीय योजनाओं की राशि प्राप्त करना तथा वाहन एवं स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इससे ग्रामीण अब सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई ने जानकारी दी कि जिले की 260 ग्राम पंचायतों में वीएलई के साथ एमओयू कर सेवाओं का विस्तार किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 2,78,083 ट्रांजेक्शन किए जा चुके हैं, जिनसे कुल 84 करोड़ 23 लाख 23 हजार 76 रुपये का लेनदेन हुआ है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]उन्होंने बताया कि प्रति वीएलई प्रति माह औसतन 136 ट्रांजेक्शन और 4,10,889 रुपये के लेनदेन के साथ कोण्डागांव जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
जिला प्रशासन द्वारा इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों तक इन सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
