ईद-उल-फितर पर केशकाल व फरसगांव में नमाज अदा, अमन-चैन की दुआ



केशकाल/फरसगांव।
ईद-उल-फितर के अवसर पर केशकाल और फरसगांव क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल देखा गया। सुबह फरसगांव में मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने विशेष नमाज अदा की, वहीं केशकाल में ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिद से जुलूस निकाला गया, जिसका समापन ईदगाह में किया गया। घरों में सेवइयों और विभिन्न पकवानों का आनंद लिया गया, वहीं बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
इस दौरान केशकाल में संतराम नेताम पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर ईद की बधाई दी तथा बच्चों के लिए आइसक्रीम की व्यवस्था भी कराई।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी शोरी ने भी लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]पूरे क्षेत्र में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का सुंदर संदेश देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।
