केशकाल के 9 वर्षीय छात्र ने रखे रमज़ान के पूरे 30 रोज़े, पेश की मिसाल
केशकाल, जिला कोंडागांव।
पवित्र माह रमज़ान के दौरान जहां बड़े-बुजुर्ग भी पूरे रोज़े रखने में कठिनाई महसूस करते हैं, वहीं केशकाल के 9 वर्षीय बालक मोहम्मद अफीफ विरानी ने पूरे 30 रोज़े रखकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कम उम्र और मौसम की कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका यह संकल्प क्षेत्र में सराहना का विषय बना हुआ है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]मोहम्मद अफीफ विरानी, अहमद विरानी के सुपुत्र हैं एवं उनके दादा अब्दुल मजीद विरानी हैं। वे शिप्रा विद्यालय में कक्षा तीसरी के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें क्रिकेट खेल में भी विशेष रुचि है।
रमज़ान के दौरान अफीफ ने पूर्ण अनुशासन, निष्ठा और आस्था के साथ सभी रोज़े रखे। साथ ही उन्होंने देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना करते हुए दुआएं भी कीं। इतनी कम उम्र में उनकी धार्मिक समझ, आत्मसंयम और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
परिवारजनों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ईश्वर की कृपा एवं बालक की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]
