नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आकर्षण बना मेला का झूला, डिज़्नी लैंड जैसी झलक


केशकाल। नगर क्षेत्र में आयोजित मेले में इस बार नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए लगाए गए विभिन्न झूले खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चे इन झूलों में बैठकर जमकर मनोरंजन कर रहे हैं और मेले का आनंद ले रहे हैं।
मेले में आकाश झूला, डिको झूला सहित बच्चों के कई छोटे-बड़े झूले लगाए गए हैं, जो खास तौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी झूला संचालक बच्चों के मनोरंजन के लिए नए-नए झूले लेकर पहुंचे हैं, जिससे मेले का माहौल किसी “डिज़्नी लैंड” जैसे मनोरंजन पार्क की तरह नजर आ रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्थानीय लोगों के अनुसार, मेले की तैयारी लगभग एक सप्ताह पहले से ही शुरू कर दी गई थी। 17 मार्च से शुरू हुआ यह मेला 21 मार्च तक चलेगा, जिसमें दूर-दराज के गांवों से भी लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ पहुंच रहे हैं।
झूलों की रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की खिलखिलाती हंसी मेले की रौनक को और बढ़ा रही है। वहीं, करीब 50 लोगों को इस आयोजन में रोजगार भी मिला है, जो झूला संचालन और व्यवस्था में लगे हुए हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले दिनों में मौसम और बिजली व्यवस्था इस मेले का कितना साथ देती है, ताकि बच्चों का यह मनोरंजन लगातार जारी रह सके।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






