वसीम कच्छी ने घोषित की नई टीम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोण्डागांव को मिलेगी नई दिशा ,वसीम कच्छी ने घोषित की नई टीम, अल्पसंख्यक मोर्चा को मिलेगी नई दिशा
कोंडागांव जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित
कोंडागांव। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए जिला कोंडागांव में अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष वसीम कच्छी द्वारा की गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जारी जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय श्री पवन साय के मार्गदर्शन में की गई है। साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मखमूर इकबाल खान के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री सेवक राम नेताम की सहमति से यह निर्णय लिया गया है।
बताया जा रहा है कि नवगठित टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी।
जिलाध्यक्ष वसीम कच्छी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई है कि वे पार्टी के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






