ब्राह्मण समाज कोंडागांव
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]*कोंडागांव में ब्राह्मण समाज का होली मिलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न*

कोंडागांव, 14 मार्च 2026 — ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम बुधवार को उत्साह और सामाजिक समरसता के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शांति बाजपेई ने की, जबकि उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला पांडे, श्रीमति नूतन झा, श्रीमती संगीता चौबे एवं डॉ नीता मिश्रा ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ कर रंग-गुलाल के बीच श्री कृष्ण के भजन से पारस्परिक सौहार्द एवं आत्मीयता का वातावरण रहा, जिसे समाज के सभी सदस्यों द्वारा सराहा गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="2"]*विशेष आकर्षण*
इस अवसर पर समाज की गौरव श्रीमती भगवती पांडे एवं श्रीमती प्रमिला पांडे की पुत्री नित्या पांडे ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। कोंडागांव के ग्राम कछोरा से कभी सरस्वती शिशु मंदिर बनियागांव में पढ़ने के लिए 8 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली नित्या आज अपने देश से मिलो दूर लैटिन अमेरिका स्थित देश चिली पी एच डी अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है साथ ही नासा के प्लेनेटरी मिशन में सदस्य है, इसके अतिरिक्त एग्जोग्रेविटी सहित अन्य प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है । बच्चों के लिए आयोजित मार्गदर्शन सत्र में बचपन की कहानी शेयर करते हुए कल्पना चावला को अपना रोल मॉडल बताया एवं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, ब्रिटेन, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया सहित अंटार्कटिका ऑब्जर्वेटरी में भी कार्य किया है। उनकी समस्त पढ़ाई का वित्तीय भर स्वयं उनके दी विभिन्न फेलोशिप द्वारा पूरा किया जा रहा है इस प्रकार नित्या पांडे ने प्रेरणादायक विचार साझा कर बच्चों के सवालों का सहर्ष जवाब दिया एवं सफलता का मंत्र प्रदान किया। समाज के सभी बच्चे अपने बीच नासा की वैज्ञानिक को पाकर बहुत उत्साहित नजर आए।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। ब्राह्मण समाज कोंडागांव के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, सचिव पवन झा, सलाहकार गोपाल दीक्षित एवं श्री किशोर शर्मा समेत वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और सहयोग को कार्यक्रम की सफलता का आधार बताया गया।
